प्यार का दर्दनाक अंत,एक ही रस्सी से प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस की टीम….
हटा। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव व्यारमा नदी के पास पेड़ पर झूलते मिले।
जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े गैसाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। लड़की नाबालिग थी। उसकी माँ ने आज सुबह ही गुमशुदगी की रिपोर्ट गैसाबाद थाने में दर्ज कराई थी। वहीं प्रेमी अशोक पटेल भी गैसाबाद का निवासी था। जो घर से गायब था। देर शाम को दोनों के शव को व्यारमा नदी के पास आमघाट से पुलिस ने बरामद किया है।
अभी इस बात की जानकारी अब तक नहीं लग पाई है कि दोनों ने किस वजह से फांसी लगाकर मौत को गले लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिमरिया थाना पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है