भोपाल। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान ही महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बात की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। राज्य के कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई से ही मिलना शुरू हो जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को अगस्त माह से 42% महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा।

सरकारी कर्मचारियों के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि 6वां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी वृद्धि होगी। 35 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा। 1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूरा होने पर कर्मचारियों को मिलेगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
