रायगढ़ । प्रभारी पुलिस अधीक्षक रायगढ़ योगेश कुमार पटेल द्वारा जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को विजिबल पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए प्रतिदिन संध्या गस्त पर अधिक से अधिक पुलिसबल के साथ मार्केट एरिया, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं नशे में वाहन चलाने वालों की जांच करने के निर्देश दिए गये हैं । उन्होंने थाना प्रभारियों को पेट्रोलिंग दौरान यातायात व्यवस्था बनाये रखने और जांच कार्रवाई से महिलाओं व वृद्धजनों को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखने कहा गया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारियों को विजिबल पुलिसिंग के तहत औचक रूप से बदमाशों के जमावड़े स्थानों को भी चेक कर आपत्तिजनक अवस्था में पाये गये व्यक्तियों पर विधि अनुरूप कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है ।

निर्देशों के पालन में आज जिला मुख्यालय रायगढ़ एवं सभी तहसीलों में थाना प्रभारियों द्वारा मार्केट एरिया में सघन पेट्रोलिंग करते हुए प्रमुख चौंक-चौराहों पर संदिग्धों की जांच और ब्रीथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । विजिबल पुलिसिंग के तहत आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
