हेमंत पटेल

सारंगढ़ बिलाईगढ़: जिले मे अनियंत्रित रफ्तार ने सैकड़ों जिंदगी छीन ली है लेकिन इसका असर रफ्तार के सौदागरो को नही हो रहा। कल ग्राम परसदा बड़े के समीप मेन रोड पास एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ जिसमें 01 व्यक्ति की मौत की खबर मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक संदीप रत्नेश पिता दामला थाना सरसीवा ग्राम मुड़पार निवासी अपने मोटरसाइकिल से सारंगढ़ की ओर जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार वाहन अर्टिगा क्रमांक सीजी 04 एन जेड 5195 तेज गति से सारंगढ़ से सरसींवा की ओर आ रहा था जिसने बाइक चालक को कुचल डाला। आनंद फानन में स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ रेफर किया गया जहां प्राथमिक उपचा पश्चात बिलासपुर रेफर किया गया, मिली जानकारी के अनुसार रेफर करने के बाद मुड़पार निवासी संदीप रत्नेश की मृत्यु हो गई अभी मामले की पूरी जानकारी नहीं हो पाई कि।
क्या कहते हैँ थाना प्रभारी कोसीर ”कुलदीप तिवारी”
”मामले की अभी पूरी जानकारी नहीं है इतना जानकारी है कि मृतक को सबसे पहले सारंगढ़ अस्पताल रेफर किया गया था उसके बाद बिलासपुर रेफर करने के बाद मृत्यु हो गई दोनों पक्ष में से कोई भी पक्ष अभी थाना नहीं आए हैं जैसे ही थाना आकर सूचना मिलती है तो फिर मामले की जांच होगी”
- ‘शून्य मातृ-शिशु मृत्यु’ का लक्ष्य: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई सख्ती… - August 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026
- जनपद सीईओ पर आरोप पूरी तरह बेबुनियाद..72 लाख की गड़बड़ी रोकने पर तिलमिलाए असामाजिक तत्व.. - August 6, 2026




