क्रिकेट

ब्रेकिंग: रोहित शर्मा के बाद इन दो खिलाड़ियों ने भी मुंबई इंडियंस छोड़ने का किया ऐलान, अगले सीजन इस टीम में आएँगे नजर..!

आईपीएल 2024 में कई बड़ी टीमों का प्रदर्शन अपेक्षा अनुरूप काफी खराब रहा है। इसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी शामिल है। जब से उन्होंने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है, तब से इस टीम का माहौल अच्छा नहीं है।
खिलाड़ी दो गुटों में बंट गए हैं। इसका असर मैदान पर भी देखने को मिलता है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। रोहित शर्मा के बाद अब टीम के अन्य दो खिलाड़ी भी इस टीम का साथ छोड़ने वाले हैं। आइए विस्तार से उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

ये खिलाड़ी छोड़ेंगे Mumbai Indians का साथ

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे में सब कुछ ठीक नहीं है। पिछले साल के आखिर में टीम के मालिकों ने पांच बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया। उनके स्थान पर हार्दिक पांड्या को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई। हालांकि इसके बाद टीम का बंटाधार हो गया। सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों ने खुलेआम इसका विरोध किया था। इसी बीच खबरें आ रही थी हैं कि रोहित शर्मा के बाद अब सूर्या और बुमराह भी इस टीम को टाटा-बाय-बाय कहने वाले हैं।

अगले सीजन में इस टीम का थामेंगे हाथ

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अगले सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को छोड़ देंगे। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह इस फ्रेंचाइजी की तरफ से नहीं खेलेंगे। रोहित इस टीम को छोड़ने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो सकते हैं। सूर्या अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाईट राइडर्स और बुमराह अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की तरफ से अगले सीजन में खेल सकते हैं। अगले साल आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होने वाला है। ऐसे में इनके लिए अच्छा विकल्प है।

मेगा ऑक्शन में मिलेगी मुंहमांगी कीमत

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अगले सीजन में करारा झटका लगने वाला है। टीम के कुछ बड़े क्रिकेटर इस टीम को छोड़ सकते हैं। अगले साल मेगा ऑक्शन भी आयोजित किया जाएगा। इसमें तमाम खिलाड़ी हिस्सा ले पाएंगे। ऐसे में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह नीलामी में उतर सकते हैं। ये धुरंधर क्रिकेटर अगर ऑक्शन में उतरे तो टीमें इनपर 50 करोड़ तक की बोली लगा सकती है। तमाम क्रिकेट फैंस के लिए भी यह एक अद्भुत अनुभव रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *