इंदौर : शिवपुरी की लापता छात्रा को 15 दिन बाद क्राइम ब्रांच इंदौर ढूंढ निकाला है। छात्रा इंडेक्स कॉलेज में अपने दोस्त के साथ छुपी हुई थी। नीट की छात्रा का अपहरण मामले में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। जिसके बाद से राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस यूपी के अपहरण कर्ताओं को ढूंढने में जुटी थी।

बता दें कि युवती ने अपने ही दोस्त हर्षित के साथ मिलकर झूठ अपहरण की कहानी रची थी। छात्रा काव्य धाकड़ अपने दोस्त हर्षित के साथ खुड़ेल थाना क्षेत्र के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में फरारी काट रही थी।

अपहरण का खुलासा होने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम लगातार सक्रिय थी। छात्रा की आखिरी लोकेशन भोलाराम उस्ताद मार्ग की निकली थी। तभी से शक था कि छात्रा इंदौर में ही है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “गांव-गांव में सुशासन का महाअभियान” : उलखर और बड़े नावापारा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर ही मिला लाभ… - May 6, 2026
- सारंगढ़ कोतवाली में ‘सिंघम’ प्रमोद यादव एंट्री से अपराधियों में खौफ…गुंडे औऱ अवैध कारोबारियों की खैर नहीं.. - May 6, 2026
- ‘विकास पुरुष’ डॉ. संजय कन्नौजे की विदाई, पद्मिनी साहू से नई उम्मीदें…प्रशासनिक सर्जरी या राजनीतिक दबाव? - May 6, 2026
