लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक युवा खिलाड़ी मयंक यादव ने डेब्य किया। मैच से पहले डगआउट में उन्हें डेब्यू कैप सौंपी गई। तब किसी को अंदाजा नहीं हुआ कि ये 21 साल का खिलाड़ी डेब्यू मैच में ही अपनी गेंदों की रफ्तार से गदर मचा देगा।

फेंकी आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद
अपने पहले ओवर में मंयक ने सधे हुए अंदाज में शुरुआत की और यह दिखाया कि वो लगातार तेज रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते है। आईपीएल करियर की पहली गेंद 147 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली। इसके बाद उन्होंने पहले ओवर की पांचवीं गेंद 148 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी। लेकिन दूसरे ओवर की पहली गेंद उन्होंने 155.8 प्रतिघंटे की रफ्तार से डालकर सबको चौंका दिया। उनकी गेंद आईपीएल 2024 की अबतक की सबसे तेज गेंद रही। इस मामले में उन्होंने राजस्थान रायल्स के लिए खेल रहे दक्षिण अफ्रीकी पेसर नांद्रे बर्गर को पीछे छोड़ा। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 153 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।
डेब्यू मैच में झटके तीन विकेट
मयंक यादव ने पिच पर पैर जमा चुके इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयर्स्टो को मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच कराकर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। बेयर्स्टो उनके आईपीएल करियर का पहला शिकार बने। इसके बाद मयंक ने प्रभसिमरन सिंह को नवीन उल हक के हाथों कैच कराकर दूसरी सफलता हासिल की। 147 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली गेंद पर प्रभसिमरन गच्चा खा गए। मयंक का शानदार प्रदर्शन यहीं नहीं रुका उन्होंने इसके बाद जीतेश शर्मा को भी नवीन उल हक के हाथों कैच कराकर तीसरी सफलता हासिल की। डेब्यू मैच में मयंक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
पिछले तीन साल से हैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ
21 वर्षीय मयंक यादव साल 2022 से लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ हैं। पिछले तीन सीजन में लखनऊ ने उन्हें 20-20 लाख रुपये की कीमत पर रिटेन किया और अब जाकर डेब्यू का मौका दिया।
दिल्ली के लिए खेलते हैं घरेलू क्रिकेट
मयंक यादव घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने दिल्ली के लिए अबतक केवल एक प्रथम श्रेणी मैच महाराष्ट्र के खिलाफ खेला है। उस मैच में उन्होंने 46 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। व्हाइट बॉल क्रिकेट में मयंक का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 17 लिस्ट ए मैचों में 34 विकेट 21.55 के औसत और 5.35 की इकोनॉमी के साथ चटकाए हैं। वहीं 10 टी20 मैच में 12 विकेट 15.58 के औसत और 6.44 की इकोनॉमी से लिए हैं।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
