29 मार्च, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में कल कोतवाली पुलिस द्वारा ढिमरापुर चौक पर अवैध शराब बेच रही महिला को पकड़ा गया है ।

जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 28/03/2024 के रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबीर से सूचना मिली कि ढिमरापुर चौक पर एक चाय ठेले के पीछे एक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब रखे हुए है। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर के हमराह स्टाफ भेज कर कार्यवाही करने निर्देशित किया । मौके पर कोतवाली पुलिस द्वारा *अफसाना परवीन पति मोहम्मद हाफिज उम्र 43 साल निवासी पुरानी बस्ती ढिमरापुर चौक, थाना कोतवाली रायगढ़* नाम की महिला से उसके चाय ठेले के पीछे अवैध बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है आरोपिया के कब्जे से 45 पाव देशी प्लेन, 40 पाव गोवा अंग्रेजी शराब और 3 पाव देशी मसाला प्लेन शराब *कुल 88 पाव देशी/अंग्रेजी शराब मात्रा 16.200 लीटर जुमला कीमती ₹8,550* का जप्त किया गया है । आरोपिया के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, महिला प्रधान आरक्षक अरुण चौरसिया, प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, आरक्षक जगमोहन ओग्रे और बनारसी सिदार शामिल थे ।

- “सुरक्षित मातृत्व की मजबूत पहल” : सारंगढ़ जिला अस्पताल में मेगा हेल्थ कैंप, 38 गर्भवती महिलाओं को मिला विशेषज्ञ इलाज… - April 24, 2026
- सारंगढ़:पुण्य स्मृति में सेवा का अनुपम उदाहरण: आयुर्वेदिक केंद्र को मिला वाटर फ्रीजर-RO, ग्रामीणों को शुद्ध जल की सौगात… - April 24, 2026
- सारंगढ़:वर्षों से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्त में: पुलिस की सटीक घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता… - April 24, 2026
