रायगढ: लगातार साइबर क्राइम और चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के मामले सामने आ रहे हैं जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर लोगों में साइबर अवेयरनेस लाने जागरूक किया जा रहा है साथ ही जानबूझ कर बच्चों से संबंधित अश्लील कंटेंट सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के संबंध में प्राप्त हुए साइबर टीपलाइन में पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में कल साइबर टीपलाइन की जांच पर थाना कोतवाली में 03, थाना कोतरारोड़ में 02 एवं थाना तमनार में 01 आरोपी पर धारा 67बी -आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों द्वारा फेसबुक पर बच्चों से संबंधित अश्लील कंटेंट अपलोड एवं प्रचारित किया गया था ।

बच्चों के संबंध में किसी प्रकार का अश्लील वीडियो देखना, डाउनलोड करना, अपलोड करना या शेयर करना अपराध है। और ऐसी करवाई की जानकारी केंद्रीय साइबर सेल द्वारा साइबर टिप लाइन रिपोर्ट के द्वारा तत्काल जिलो को प्रदाय किया जाता है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
