रायगढ़ । आमचुनाव 2024 की घोषणा पश्चात जिले में आचार संहिता प्रभावशील है । कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर चुनावी प्रलोभन सामग्री एवं नगद रुपयो की आवाजाही रोकने सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़नदस्ता (FST) और स्थैतिक निगरानी दल (SST) सक्रिय होकर वाहनों के आवाजाही की सघन जांच की जा रही है । इसी परिप्रेक्ष्य में आज शाम प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी खरसिया श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में खरसिया पुलिस द्वारा रायगढ़ चौंक पर वाहनों की जांच की जा रही थी । इस दरमियान खरसिया पुलिस द्वारा एक वेगनर, एक विटारा तथा एक इनोवा कार में काफी मात्रा में नगद रुपए का परिवहन करते पकड़ा गया है जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होना पाए जाने पर खरसिया पुलिस द्वारा तीनों वाहनों से *कुल 11,54,693 रुपए नगद* जप्ती किया गया है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
