रायगढ़, रायगढ़ के अपेक्स हॉस्पिटल में गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे खरसिया के ग्राम जैमुरा में रहने वाली टीके बाई पति नंदलाल साहू (35 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि बीते बुधवार को टीके बाई ने संदिग्ध परिस्थितियों में चूहा मारने वाली दवाई का सेवन कर लिया।
कुछ देर में जहर का असर होने पर महिला की बिगड़ती हालत को देख बदहवास परिजनों ने रायगढ़ के अपेक्स अस्पताल लेकर गए, मगर उसकी जान नहीं बच सकी और मौत उसे अपने साथ ले गई। शुक्रवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव को अंत्येष्टि के लिए परिजनों को सौंपने वाली चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम करते हुए महिला के आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
