सारंगढ़। ग्राम पंचायत कोतरी में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और गांव को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
अभियान के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए घर, आंगन, गली-मोहल्ले तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्रमदान कर गांव की साफ-सफाई भी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल उपस्थित रहे। इनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ, भुवन मिश्रा, मनोज मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, हरिनाथ खूंटे, भरत जाटवर, देवेंद्र रात्रे, सौरभ सिंह, कुमार टंडन, घनश्याम साहू, रामेश्वर पुरी गोस्वामी सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अतिथियों ने कहा कि “स्वच्छता ही सेवा है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गांव स्वच्छ रहेगा तो लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए आसपास के वातावरण को साफ रखने में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।



- सारंगढ़ जनपद की सामान्य सभा में गरमाया विकास का मुद्दा, गैरहाजिर अधिकारियों पर निंदा प्रस्ताव… - September 24, 2026
- पवन केजरीवाल की पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर… - September 24, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर… - September 24, 2026
