सारंगढ़। पवनी में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष इंद्रभूषण पड़वार के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक अध्यक्ष मिशन बंजारे के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस सेवादल की अहम बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव छत्रसाल साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेमीचंद केशरवानी, जिला कांग्रेस महामंत्री नीतीश बंजारे, कांग्रेस नेत्री लता जाटवर, मीना बंजारे, विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुर्रे, प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस अप्पू नवरंग, अधिवक्ता फिरित राम खटकर, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस राकेश मानिकपुरी, पार्षद प्रतिनिधि जावेद खान, सेवादल जिला महामंत्री युगल किशोर साहू, जिला महासचिव युवा कांग्रेस अमृत साहू, ब्लॉक अध्यक्ष NSUI सरसीवां प्रियांशु जांगड़े, पार्षद राम गोपाल साहू, नगरदा मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, पुरगांव मंडल अध्यक्ष अरविंद मनहर, सरसीवां ब्लॉक अध्यक्ष रेशम अजय, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सालिक साहू, शहर अध्यक्ष मनोज साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण पड़वार ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता के साथ काम करते हुए कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की बात कही।
बैठक के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

- सारंगढ़ जनपद की सामान्य सभा में गरमाया विकास का मुद्दा, गैरहाजिर अधिकारियों पर निंदा प्रस्ताव… - September 24, 2026
- पवन केजरीवाल की पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर… - September 24, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर… - September 24, 2026
