सारंगढ़। स्व. श्री पवन केजरीवाल की 6वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर केजरीवाल परिवार द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न रोगों के स्पेशलिस्ट एवं सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।
कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के लिए मरीजों के अंगों का माप 26 सितंबर को लिया जाएगा। इसके बाद 26, 27, 28 एवं 29 सितंबर 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित होगा। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मरीजों से अपने पुराने मेडिकल रिपोर्ट साथ लाने की अपील की गई है।
शिविर में कार्डियोलॉजी से डॉ. सतीश सूर्यवंशी, गैस्ट्रो से डॉ. आकाश गर्ग, न्यूरोलॉजी से डॉ. भुवन शर्मा, नेफ्रोलॉजी से डॉ. करन सराफ, ऑर्थोपेडिक से डॉ. प्रशांत अग्रवाल एवं डॉ. रूपेश पटेल, बाल रोग से डॉ. कुंवर किशोर सिंह, ईएनटी से डॉ. अनुप अग्रवाल, दंत रोग से डॉ. देवेन्द्र चन्द्रा, कैंसर रोग से डॉ. नवीन कुमार जैन सहित नेत्र एवं चर्म रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे। इसके अलावा प्रोफे. डॉ. अनिमेष चौधरी, डॉ. राहुल प्रताप प्रजापति, डॉ. आंचल अग्रवाल एवं डॉ. ज़ील सेठ अग्रवाल भी सेवाएं देंगे।
मुख्य स्वास्थ्य शिविर 29 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिवा इन लॉज, रायगढ़ रोड, सारंगढ़ स्थित गणेश राइस मिल परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में आने वाले मरीजों एवं लोगों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अग्रिम पंजीयन के लिए मां दुर्गा मेडिकल, पोस्ट ऑफिस के पास, सारंगढ़ में संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 92326-47473 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शिविर का आयोजन केजरीवाल परिवार, सारंगढ़ द्वारा किया जा रहा है।


- सारंगढ़ जनपद की सामान्य सभा में गरमाया विकास का मुद्दा, गैरहाजिर अधिकारियों पर निंदा प्रस्ताव… - September 24, 2026
- पवन केजरीवाल की पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर… - September 24, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर… - September 24, 2026
