उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ जनपद में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

इस मामले में मृत युवक के छोटे भाई द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की तो मामला खुल गया और पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके शुक्रवार को घटना का खुलासा कर दिया।
यह पूरा मामला प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाने के दयालपुर गांव का है। गांव के रहने वाले 28 वर्षीय शिवकुमार सरोज की शादी 3 साल पहले कामापट्टी की रहने वाली 27 वर्षीय स्मृति के साथ हुई थी।
बताया जा रहा है कि शिवकुमार दिल्ली में रहकर काम करता था। इसी बीच उसकी पत्नी का संबंध उमरिया गांव के रहने वाले कुलदीप सरोज से हो गया। कुलदीप और स्मृति दोनों चोरी छुपे मुलाकात करते थे।
इसकी जानकारी होने के बाद 9 फरवरी को शिवकुमार अपने घर वापस आ गया। पत्नी स्मृति द्वारा बताया गया कि एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शादी में शामिल होकर रात में वह अपने पति से घर वापस आने के लिए बोली लेकिन पति वहां रुक गया।
पति के वहां रुकने के बाद स्मृति अकेले ही अपने घर चली आई। रास्ते में उसने अपने प्रेमी को फोन करके अपने घर बुला लिया। घर में दोनों आपत्तिजनक हालत में थे इसी दौरान शिवकुमार भी वहां आ गया।
पत्नी ने बताया कि शिवकुमार ने उसके प्रेमी के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसके बाद स्मृति अपने प्रेमी के साथ मिलकर शिवकुमार को करंट लगा दी। करंट लगने के बाद भी वह नहीं मारा तो दोनों ने केबिल से उसका गला घोट दिया।
उसके बाद उसका प्रेमी वहां से चला गया। प्रेमी के जाने के बाद स्मृति जोर-जोर चिल्लाते हुए शिवकुमार को करंट लगने की बात कही। शोर सुनकर घर वाले पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लोग करंट से ही उसकी मौत समझ रहे थे लेकिन शिवकुमार के छोटे भाई ने गले पर चोट का निशान देखकर अपनी भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच शुरू की तो मामला खुल गया।
इस मामले का शुक्रवार को पुलिस द्वारा खुलासा किया गया और आरोपी महिला तथा उसके प्रेमी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वही पत्नी द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम को सुनकर लोगों की रुह कांप उठी।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
