रायगढ़, पूर्वांचल स्थित ग्राम तिलगा में रहने वाले आदिकन्द कोंध को विगत बुधवार देर शाम लगभग 7 बजे चिकन सब्जी खाने की तलब होने पर उसने मुर्गा लाया और उसे काटने के लिए आंगन में चूल्हा जलाकर पानी गर्म करने लगा। इस दौरान आदिकन्द जब लकड़ी लेने के लिए आंगन से उठकर गया तो उस समय उसका 4 साल का बेटा आर्यन वहां खेल रहा था।

पिता के लकड़ी लाने जाने के बाद धींगामस्ती की धुन में आर्यन चूल्हे के पास जा पहुंचा और अचानक गिर गया। फिर क्या, खौलते पानी का बर्तन उसके ऊपर जा गिरा और मासूम बालक उसकी चपेट में आकर चीख चीत्कार मचाने लगा। बच्चे की रोने की आवाज सुन जब आदिकन्द आंगन पहुंचा तो अपने लाडले की हालत को देख उसके होश उड़ गए। तदुपरांत, बदहवास कोंध परिवार ने मौके की नजाकत को भांप बुरी तरह झुलसे आर्यन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बर्न वार्ड में डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जीवन और मृत्यु के बीच संघर्षरत अबोध बालक की सांसों की लड़ियां शुक्रवार सुबह टूटकर बिखर गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को अन्तिम संस्कार के लिए परिजनों को देने वाली चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर हादसे की छानबीन में जुटी है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
