धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से खेला जाएगा। धर्मशाला के इस खूबसूरत स्टेडियम की सेंटर विकेट पर ये मैच आयोजित होगा।
उम्मीद की जा रही थी कि यहां की ठंडक और तेज हवाओं का फायदा पिच से तेज गेंदबाज उठाएंगे। हालांकि, जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उसके मुताबिक स्पिनरों का बोलबाला यहां देखने को मिल सकता है।

दरअसल, धर्मशाला में मौसम इस समय बहुत ज्यादा खराब है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहने वाला है। यहां बारिश ने मैच में खलल डालने का पूरा मन बनाया हुआ है। इसी से बचने और मैच को जल्दी खत्म करने के लिए पिच को रैंक टर्नर बनाया जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो बेमौसम बरसात की वजह से क्यूरेटर को पिच पर काम करने का ज्यादा मौका नहीं मिला है।
हालांकि, अगले कुछ दिन में क्यूरेटर भारतीय टीम मैनेजमेंट के साथ बात करके ये फैसला करेगा कि किस तरह की पिच तैयार करनी है। ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड को एक बार फिर इस सीरीज में स्लो टर्नर का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह के ट्रैक से भारतीय टीम ने सीरीज में वापसी की और सीरीज पर कब्जा किया, क्योंकि टीम पहला मैच हार गई थी और अगले तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने में सफल रही।
भारतीय टीम प्रबंधन ने महसूस किया है कि किस प्रकार की पिच उसकी ताकत के अनुरूप है और वह आजमाए हुए और परखे हुए फॉर्मूले पर टिके रहने के लिए उत्सुक है। यही कारण है कि धौलाधार की पहाड़ियों के बीच बने इस स्टेडियम में स्पिनरों के भी खेल में आने की उम्मीद है। बेमौसम बारिश के कारण स्टेडियम का आउटफील्ड थोड़ा गीला है। बता दें कि पिछले साल मार्च में इस स्टेडियम ने आखिरी समय पर इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैच आउटफील्ड की वजह से होस्ट नहीं किया था। इंदौर में वह मैच आयोजित कराया गया था। हालांकि, इसके बाद से यहां कई इंटरनेशनल मैच आयोजित हो चुके हैं।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
