जैजैपुर । जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत नंदेली निवासी गोरेलाल चंद्रा और उसकी पत्नी विमला चंद्रा को वृद्धा अवस्था पेंशन मिलता था मगर सरपंच और सचिव ने जीवित व्यक्ति को मृत होने की बात कहते हुए उनका पेंशन सूची से नाम काटने का आवेदन जनपद सीईओ कार्यालय में प्रस्तुत किया और जनपद सीईओ ने बिना मृत्यु प्रमाण पत्र देखे पति-पत्नी की पेंशन सूची से नाम काट दिया।
अब पति-पत्नी वृद्धा अवस्था में पेंशन के लिए भटक रहे हैं। इस संबंध में गोरेलाल चंद्रा ने बताया कि उन्हें जून 2023 में आखरी बार वृद्धा अवस्था पेंशन की राशि मिली थी। उसके बाद से उन्हें यह राशि नहीं मिली है। जनपद कार्यालय जाकर इसकी जानकारी लेने पर पता चला कि उसे और उसकी पत्नी को मृत होने की जानकारी सरपंच और सचिव द्वारा दी गई है। इस आधार पर उनका नाम पेंशन सूची से काट दिया गया है।

वहीं ग्राम पंचायत नंदेली के सरपंच से बात करने पर उन्होंने बताया कि मेरे पास इस बात की कोई जानकारी नहीं है, न मैंने साइन किया और न ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया, यह फर्जी है, हमें फसाया जा रहा है।


- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
