हर कोई अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए अलग-अलग योजनाओं में निवेश करता है। लोग कई सरकारी योजनाओं और पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करते हैं। पोस्ट ऑफिस में नागरिकों के लिए टाइम डिपॉजिट स्कीम है।

इसमें निवेश कर आप करीब 90,000 रुपये का ब्याज कमा सकते हैं। टाइम डिपॉजिट स्कीम सरकार द्वारा लागू की जाती है। यह योजना निवेश पर 6.9% से 7.5% की ब्याज दर प्रदान करती है। अगर आप इस स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको पांच साल बाद 90,000 रुपये ब्याज मिल सकता है.
मनी कंट्रोल रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप 4 अलग-अलग अवधि के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस योजना के तहत 1 साल के लिए 6.9% ब्याज, 2 साल के लिए 7.0% ब्याज और 3 साल के लिए 7.1% ब्याज मिलता है. इसके अलावा 5 साल के लिए 7.5 फीसदी की ब्याज दर दी जाती है. इस स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये का निवेश कर सकते हैं।
अगर कोई नागरिक 5 साल के लिए टाइम डिपॉजिट स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करता है तो आपको कुल 89,990 रुपये का ब्याज मिलेगा. पांच साल बाद आपको निवेश की रकम और ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल तक निवेश करने के बाद टैक्स छूट मिलती है। योजना 80C के तहत निवेश को छूट देती है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
