सारंगढ़ : उपजेल सारंगढ में बंदियों से मारपीट अवैध उगाही का मामले में परिजनों ने जेलर एवं प्रहरियों पर निरुद्ध बंदी को जमकर मारपीट की जाने की शिकायत की थी जिस पर उचित कार्यवाही नहीं होने से पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ रही थी मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने जेल महानिदेशक से मोबाइल पर चर्चा किया और कहा कि सारंगढ़ उप जेल में लगातार बर्बरता पूर्वक मारपीट की घटना सामने आई है जिस पर तत्काल कार्यवाही कर निरुद्ध बंदियों को न्याय दिलाये जिस पर जेल महानिदेशक ने कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया साथ ही विधायक उत्तरी जांगड़े ने पत्र लिखकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की थी पुलिस महानिदेशक ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जेलर का ट्रांसफर आज बिलासपुर किया है उल्लेखनीय हो कि बरमकेला ब्लाक के बोंदा गांव के दिनेश चौहान पिछले 9 माह से उप जेल में बंद है जिस पर जेलर व जेल प्रहरियों ने बर्बरता पूर्वक पिटाई की जिससे पीड़ित के शरीर में चोट के निशान और फोड़े बन गए जिसको अनान फानन में सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जिनका ईलाज जारी है इस तरह जेलर एवं प्रहरियों द्वारा दर्जन भर बंदियों के साथ मारपीट करने की भी खबर लगातार आ रही है जिस पर समय रहते उचित जाँच की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
