सारंगढ़ – कला किसी परिचय की मोहताज नही होती बस उसे निखारने की आवश्यकता होती की। कला की नगरी के नाम से विख्यात सारंगढ़ के इतिहास उठाकर देखें तो सैकड़ों कलाक़ारों ने अपना नाम दर्ज कराया है। उनमे से एक नया नाम है नीरज नाथ खूंटे, जो ग्रामीण अंचल से आते हैँ, जिनका नया एलबम दीवाना बना डारे को अभी जनमानस में अपार प्यार प्राप्त हो रहा है। “दीवाना बना डारे” एक आडियो वीडियो एल्बम है जिसे साकेत म्यूजिक स्टूडियो द्वारा रिलीज किया गया की। विदित हो इस सुंदर एल्बम में नीरज नाथ खुटे ने ना सिर्फ स्वयं का आवाज दिया इस बल्कि इस एल्बम मे नीरज नाथ खुटे कलाकार रजनी के साथ एक्टिंग भी करते दिखेंगे।

मल्टीटैलेंटेड कलाकार हैँ नीरज-
नीरज नाथ खूंटे ना सिर्फ इस एल्बम में अपना आवाज दिये हैँ बल्कि एक्टिंग के साथ प्रोडूसर एवं डायरेक्टर भी हैँ। इस एल्बम की खासियत यह है कि इसका फिल्मांकन सारंगढ़ के स्थानीय लोकेशन को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया की, नीरज के इस एल्बम से नए कलाकार प्रेरित होंगे।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
