रायगढ़ । गत दिनों थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि जूटमिल क्षेत्र में सट्टा खाईवाल कंगालू बरेठ का बेटा हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू (35 वर्ष) चोरी छिपे फिर से सट्टा खिला रहा है । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर आज अपने स्टाफ के साथ अनावेदक हेमराज बरेठ के घर दबिश दिये । मौके पर मिले अनावेदक ने वर्तमान में सट्टा पट्टी नहीं लिखना बताया । मुखबिर सूचना के अनुरूप क्षेत्र में अनावेदक के विरुद्ध रोष को देखते हुए संज्ञेय अपराध के घटित होने की संभावना पर जूटमिल पुलिस द्वारा अनावेदक हेमराज बरेठ उर्फ पप्पू के विरुद्ध धारा 151, 107,116(3) CrPC के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा कार्यपालिक दंडाधिकारी रायगढ़ के न्यायालय प्रस्तुत किया गया है ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026




