पड़ोसी युवक ने स्नान करते हुए महिला का मोबाइल फोन से फोटो खींच लिया। महिला का आरोप है कि रास्ते में आते जाते वक्त युवक द्वारा मोबाइल फोन पर उसकी फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
एक गांव निवासी महिला का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद खुद के गुजर बसर व छोटे-छोटे बच्चों के भरण पोषण के लिए वह लोगों के घर मजदूरी करती है। पड़ोस में रहने वाले एक गैर समुदाय का युवक काफी समय से उसपर गंदी नजर रखे हुए है।
किसी दिन स्नान करते वक्त मोबाइल फोन के जरिए उसकी फोटो खींच ली और अब काम करने आते जाते वक्त उसका रास्ता रोक कर मोबाइल फोन पर फोटो दिखाते हुए इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
यह भी आरोप है कि युवक द्वारा पूर्व में कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
