रायगढ़/दिनांक 24.02.2024 को सृजन महिला संघ के कार्यक्रम में पहुंचे थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर द्वारा महिला संघ की सदस्यों को ऑनलाइन फ्रॉड से सजग करते हुए फेक कॉल से बचने, मोबाइल ओटीपी शेयर ना करने और अंजान लिंक को क्लिक ना करने की समझाइश दिया गया तथा साइबर फ्रॉड होने पर तुंरत 1930 पर डायल सहायता प्राप्त करने कहा गया । थाना प्रभारी ने गांव में फेरीवाले तथा सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले तथा उठाईगिरी की घटनाओं की जानकारी देकर बैंक/एटीएम से रूपये आहरण करते समय सतर्क रहकर सावधानी बरतने कहा गया । कार्यक्रम में थाना प्रभारी द्वारा पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112 अथवा थाना प्रभारी तमनार के नंबर 94791-93217 पर सहायता प्राप्त करना बताया गया है ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

