झारखंड में सक्रिय आठ माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़ कर बीजापुर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. इनमें पांच महिला भी शामिल हैं. सरेंडर करने वाले माओवादी कैडर पर 49 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुर्नवास नीति और उसके कार्यक्रमों से प्रभावित होकर झारखंड राज्य में सक्रिय 8 माओवादी कैडरों ने झारखंड पुलिस और CRPF के सहयोग से बीजापुर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है.
समाज की मुख्यधारा से जुड़े माओवादी
सरेंडर करने वाले सभी माओवादी लंबे समय से प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े हुए थे और झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय थे. सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव, संगठन की लगातार कमजोर होती स्थिति, संगठन की हिंसक और जनविरोधी विचारधारा से मोहभंग, पूर्व माओवादी कैडरों के सफल पुनर्वास और आदिवासी क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया.
माओवादियों के सिर पर था लाखों रुपयों का इनाम
सरेंडर करने वाले माओवादियों में 30 साल के अश्विन ऊर्फ लच्छू, रंगा ऊर्फ सोहन और दोबा माड़वी ऊर्फ राहत हैं. इन सभी पर 8 लाख रुपए का इनाम था. 28 साल के फगनी पोयम उर्फ रजनी, 25 साल के सूरज मुन्नी चम्पिया उर्फ सुबनी, 27 साल के हिड़मे कड़ती उर्फ रीता, 25 साल के बुधरी कुंजाम उर्फ अनुषा और 20 साल के सलमी चम्पिया उर्फ जिलानी के ऊपर 5-5 लाख रुपए का इनाम था. इस तरह से इन 8 माओवादियों पर कुल 49 लाख रुपए का इनाम था.
छत्तीसगढ़ सरकार देगी आर्थिक सहायता
सरेंडर करने वाले सभी कैडरों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के अंतर्गत आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा, स्वरोजगार एवं रोजगार से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा उन्हें समाज में सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग किया जा रहा है, जिससे कि वे स्थायी रूप से मुख्यधारा के जीवन से जुड़ सकें.
- वैभव सूर्यवंशी केवल 15 की उम्र में संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी, ईशान किशन करेंगे कप्तानी… - July 30, 2026
- सारंगढ़:नाबालिगों पर सख्ती, सड़क सुरक्षा पर बड़ी पहल: एसपी सुनील शर्मा की मुहिम से जिले में अनुशासन की नई मिसाल… - July 30, 2026
- छत्तीसगढ़:8 माओवादियों ने डाले हथियार, पुलिस के सामने किया सरेंडर; लच्छू और रंगा जैसे कुख्यात भी शामिल… - July 30, 2026




