रायगढ़। लैलूंगा में हुए मित्तल दंपत्ति हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन नाबालिग आरोपियों को अभी तक हिरासत में लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी स्थानीय गांव झगरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस जानकारी की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रायगढ़ पुलिस द्वारा कल प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सभी नाबालिग बताये जा रहे हैं। जो चोरी के नियत से ही घर के अंदर घुसे थे और जब अंजू मित्तल उठ गई तब उन्होंने बचने के लिए पति-पत्नी की हत्या कर दी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




