नई दिल्ली

Farmers Protest Update: रातभर चला बवाल, बसें-इंटरनेट बैन, पुलिस-किसान घायल, प्रदर्शन से जुड़े 3 बड़े अपडेट

पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली कूच करने पर अड़े हैं। पुलिस भी उन्हें किसी कीमत पर दिल्ली में घुसने नहीं देना चाहती। इसके चलते किसानों-पुलिस में टकराव का माहौल बना हुआ है।
दिल्ली के तीनों बॉर्डर सील हैं। ट्रैफिक जाम के हालात हैं। बीते दिन हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले शंभु बॉर्डर पर जब किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की। बैरिकेडिंग और सिक्योरिटी लेयर्स तोड़ दीं।

100 से ज्यादा किसान, पुलिस जवान घायल

पुलिस ने उनके खिलाफ बल प्रयोग किया। किसानों को खदेड़ने के लिए ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस दौरान मची अफरा तफरी और जवाबी कार्रवाई में 100 से ज्यादा किसान और पुलिस जवान घायल हुए। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन किसान नहीं माने। रातभर बवाल चलता रहा। किसान आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने रात को भी आंसू गैस के गोले छोड़े।

तीनों बॉर्डर पर तनाव के हालात, धारा 144 लागू

शंभु बॉर्डर पर किसानों के बवाल को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 15 जिलों में धारा 144 लगा दी है। साथ ही इंटरनेट बैन की समयसीमा 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। हरियाणा, दिल्ली का सिंघु-टीकरी बॉर्डर, उत्तर प्रदेश का गाजीपुर बॉर्डर सील है। दिल्ली में अगले 30 दिन तक धारा 144 लगी रहेगी। पंजाब में भी इंटरनेट बैन हो गया है।

हरियाणा-हिमाचल-पंजाब की बसों की एंट्री बैन

किसान आंदोलन को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने दिल्ली आने वाली बसें रोक दी हैं। हिमाचल से दिल्ली आने वाली सभी बसों के रूट चंडीगढ़ तक सीमित कर दिए गए हैं। हरियाणा से बसों की एंट्री पहले ही बैन है। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के कारण फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम है। दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले लोग भारी ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *