देवताओं और राक्षसों के समुद्र मंथन से निकला विष भगवान शंकर ने पी लिया था। यह कथा हम सभी ने सुनी है, लेकिन अब भगवान शंकर स्वयं समुद्र से बाहर आ गए हैं। दरअसल, अरब सागर में मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में फंसने के बाद समुद्र की गहराई से एक शिवलिंग निकला है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

यह शिवलिंग लाखों वर्षों से दबी हुई बर्फ से बने स्फटिक पत्थर से बना है, जिसे स्फटिक शिवलिंग भी कहा जाता है। मछुआरे इस शिवलिंग के मिलने को भगवान शंकर का आशीर्वाद मानते हैं। इस शिवलिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं.
समुर्द से शिवलिंग के मिलाप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के जंबूसर तालुका के कावी गांव के मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए भरूच गए थे. जब इन मछुआरों ने मछली पकड़ने वाले जाल को समुद्र से बाहर खींचने की कोशिश की तो वह बहुत भारी लगा. मछुआरों को लगा कि कोई बहुत बड़ी मछली जाल में फंस गई है, लेकिन जब उन्होंने जाल बाहर निकाला तो अंदर एक सफेद क्रिस्टलीय शिवलिंग देखकर आश्चर्यचकित रह गए।
अभिषेक के बाद शिवलिंग पर आकृतियाँ उभर आईं
किनारे पर लाकर शिवलिंग को साफ करके उसका अभिषेक किया तो उस पर शेषनाग, शंख और मूर्ति की आकृति प्रकट हो गई। यह देखकर मछुआरे हैरान रह गए। उन्होंने समुद्र तट पर शिवलिंग रख दिया है। शिवलिंग का वजन लगभग 140 किलोग्राम आंका गया है। यह इतना भारी है कि इसे उठाने के लिए 12 लोगों की जरूरत पड़ती है।
दूर-दूर से लोग शिवलिंग के दर्शन करने आ रहे हैं
लोग दूर-दूर से इस शिवलिंग को देखने आ रहे हैं। शिवलिंग के दर्शन करने आने वाले लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि उसे संभालने के लिए पुलिस तैनात करनी पड़ी. कुछ स्थानीय वैज्ञानिकों ने भी शिवलिंग की जांच की है। उन्होंने इसे स्फटिक पत्थर से निर्मित बताया है। हालांकि, वह लोग यह नहीं बता पाए हैं कि यह शिवलिंग कितना पुराना है। इसके लिए उन्होंने शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की जरूरत बताई है. उनका अनुमान है कि यह शिवलिंग कई सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
