राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले में रिश्तों को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहाँ एक ससुर ने न सिर्फ चुपके से अपनी बहू का अश्लील वीडियों तैयार कर लिया बल्कि उसे एक पोर्न वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया। मामले का खुलासा जैसे ही हुआ परिवार वालों के पैरो तले जमीन खिसक गई। वही मामले के सामने आने के बाद बहू ने ससुर पर दस बाद ऑनलाइन रेप का भी आरोप लगाया है। पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई जिसके बाद आरोपी ससुर को हिरासत में लिया गया।
कोर्ट ने इन आरोपी ससुर की तीन दिन की रिमांड मंजूर की है। अब रिमांड के बाद इस मामले में कई नए खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी तक पोर्न वेबसाइट कैसे पहुंची? जबकि यह भारत में प्रतिबंधित हो चुकी है। पुलिस की ओर से वेबसाइट के बारे में रिपोर्ट भी बनाई जाएगी। इस घटना में शिकायतकर्ता द्वारा उपयोग किए गए सभी विभिन्न होटलों, घरों आदि स्थानों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अपराध को हुए लगभग डेढ़ से दो महीने बीत चुके हैं। जिसके चलते पुलिस को साक्ष्य जुटाने में दिक्कत आ रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से आरोपी का रिमांड मंजूर हो जाने के कारण अब आरोपी से गहनता से ही पूछताछ की जाएगी। एसीपी विशाल रबारी ने आगे कहा कि घटना पुलिस के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके खिलाफ 376, 376 डी आईपीसी 34, 114 और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
