गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग-787 ड्रीमलाइनर प्लेन गुरुवार को क्रैश हो गया। हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 100 से ज्यादा लोगों के मारे गए हैं। वहीं एक व्यक्ति ऐसे भी हैं, जो इस हादसे में जिंदा बच गए हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी कि प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है।
दोपहर 1.39 पर उड़ान भरा था विमान
डीजीसीए की ओर से विमान हादसे के बाद विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान B787 जो कि अहमदाबाद से गैटविक (AI-171) जा रहा था, टेकऑफ के तुरंत बाद ही क्रैश कर गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल हैं। इस एयरक्राफ्ट को कैप्टन सुमित साभरवाल चला रहे थे, जबकि उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। सुमित साभरवाल को 8200 घंटे फ्लाइट उड़ाने का अनुभव था, जबकि क्लाइव का अनुभव 1100 फ्लाइट आवर का था। सबसे अहम जानकारी जो दी गई है, वो ये है कि अहमदाबाद एअरपोर्ट के रनवे 23 से इस विमान ने दोपहर 1.39 पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही इसने करीबी एटीसी को MAYDAY कॉल दी थी, लेकिन इसके बाद विमान की ओर से एटीसी को कोई सिग्नल नहीं दिया गया। उड़ान के कुछ सेकंड बाद ही विमान एअरपोर्ट परिसर के बाहर गिर गया।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
