कोलकाता. कोलकाता पुलिस ने शहर की एक नाबालिग लड़की की रहस्यमय मौत की जांच शुरू कर दी है, जिसे उसकी मां ने पहले बिहार और फिर पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग वेश्यालयों में बेच दिया था.
एक एनजीओ के सदस्यों ने कथित तौर पर पीड़िता को छुड़ाकर उसकी गंभीर हालत के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई थी.
पुलिस ने एनजीओ की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनाक्रम से जांच अधिकारी तब हैरान रह गए, जब उन्हें पता चला कि नाबालिग पीड़िता को उसकी मां ने दो अलग-अलग वेश्यालयों में बेच दिया था.
पुलिस सूत्रों ने कहा कि पीड़िता को सबसे पहले 2021 में उसकी मां ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक वेश्यालय में बेचा था. जानकारी मिलने पर एनजीओ ने कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची और लड़की को छुड़ाया.
जब पुलिस ने पीड़िता को उसकी मां को सौंपा तो उसने अफसोस जताया था. हालांकि, बाद में पता चला कि उसे पश्चाताप कुछ और नहीं, बल्कि नौटंकी थी. महिला ने 2022 में फिर से अपनी बेटी को एक एजेंट के माध्यम से उत्तरी कोलकाता के सोनागाछी वेश्यालय में बेच दिया. यह एशिया के सबसे बड़े रेड-लाइट क्षेत्रों में से एक है.
एनजीओ के सदस्यों ने जो बयान पुलिस को दिया है, उसके मुताबिक, इस बार लड़की वेश्यालय में मकान मालकिन और वहां आने वाले अलग-अलग ग्राहकों के हाथों यौन शोषण का शिकार बनी. जब पीड़िता गंभीर रूप से बीमार हुई तो वेश्यालय की मकान मालकिन ने उसे रिहा कर दिया और उसने लड़की को उसकी मां के आवास के सामने पहुंचवा दिया.
एनजीओ के सदस्यों ने उसे फिर वहां से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, डॉक्टरों के सभी प्रयास विफल रहे और आखिरकार लड़की की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई.
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
