अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं. शनिवार सुबह यानी 10 फरवरी को अचानक उनके सीने में दर्द उठा और बेचैनी भी महसूस हो रही थी। इस बीच तबीयत बिगड़ने से पहले उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अभी हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उनकी तबीयत कैसी है. इस बारे में अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- शक्ति कलश के साथ सारंगढ़ में गूंजा युग निर्माण का संदेश… - October 5, 2026
- सड़क सुरक्षा का संदेश, 100 से ज्यादा हेलमेट वितरित… - October 5, 2026
- रेशम की डोर ने बदली किस्मत, टसर कृमिपालन से लाखों की कमाई… - October 5, 2026
