सारंगढ़ बिलाईगढ़, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत जिले के सभी कार्यालय नगरपालिका परिषद सारंगढ़, नगर पंचायत सरिया बरमकेला, भटगांव, बिलाईगढ़ में शक्ति वंदन विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन करने वालो की सबसे ज्यादा भीड़ थी। इस शिविर में पीएम विश्वकर्मा, पीएम आवास (शहरी), पीएम स्वनिधि, पीएम उज्ज्वला योजना के आवेदन प्राप्त किए गए और इस योजना से जुड़ी जानकारी नागरिकों को प्रदान किया गया। इस शिविर में आधार अपडेट, आधार में मोबाइल नंबर लिंक और नगरीय निकाय का कर वसूली के कार्य भी किया गया। सारंगढ़ के शिविर में सीएमओ राजेश पांडेय, इंजीनियर उत्तम कंवर, रोशन यादव, राधा ठाकुर सहित नगरपालिका सारंगढ़ के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि यह शिविर सारंगढ़ के जेलपारा लोहारीन डबरी तालाब के पास आगामी 11 फरवरी को पुनः आयोजित किया जाएगा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
