बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन: फॉर्स ऑफ द फोरेस्ट’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 2 दिन हो गए हैं.

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने के बाद अब दूसरे दिन इस फिल्म ने अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ा दी है. दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आसान भाषा में कहें तो सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म लोगों को थिएटर तक खींचने में काफी हद तक सफल हो रही है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने इन 2 दिनों में कुल कितनी कमाई की है.
‘द वन’ की दूसरे दिन बढ़ी कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 11 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें पहले दिन के मुकाबले 37.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 19 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 22.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा कितने दिनों में पार करती है.
दूसरे दिन की टोटल ऑक्यूपेंसी
दूसरे दिन सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म ‘द वन’ की कमाई के साथ-साथ ऑक्यूपेंसी में भी बढ़ोतरी देखने को मिली. शनिवार को पूरे भारत में फिल्म ‘द वन’ के 6,887 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 34.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी काफी कम रही, लेकिन दोपहर के शोज में दर्शकों की अच्छी उपस्थिति दर्ज की गई. दूसरे दिन सुबह के शोज में 16.54 प्रतिशत, दोपहर के शोज में 38.38 प्रतिशत, शाम के शोज में 38.92 प्रतिशत और रात के शोज में 54.92 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
‘द वन’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ‘द वन’ ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 24.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
- सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़… - September 27, 2026
- पेंशनर्स के लिए सरकार का बड़ा तोहफा: सरकार ला रही है धांसू योजना, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे सारे नियम… - September 27, 2026
- भारत-वेस्टइंडीज समेत आज 3 वनडे मैच; कब, कहां और कैसे देखें लाइव? टाइमिंग नोट कर लीजिए… - September 27, 2026
