महिला के भेष में आया तांत्रिक, ढाई महीनों तक करता रहा छात्रा का रेप, प्रेग्नेंट हुई तो उठाया ये खौफनाक कदम…
मध्य प्रदेश में शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक 9वीं क्लास की छात्रा से ढाई माह तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा। नाबालिक जब गर्भवती हुई तो उसने 30 जनवरी को खुदकुशी कर ली थी।
आत्महत्या की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले का खुलासा शनिवार शाम को किया है। घटना को अंजाम देने वाले तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिक का पढ़ाई में मन नही लगता था। इस वजह से परिवारवार वाले उसे तांत्रिक के पास ले गए थे। तांत्रिक तंत्र-मंत्र के नाम पर अक्सर घर पहुंचता और दुष्कर्म करता।
मामला झाबुआ जिले के थांदला के ग्राम में काकनवानी थाना क्षेत्र की परवलिया चौकी के ग्राम दौलतपुरा का है। यहां एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहा डॉ. ने नाबालिक छात्रा के ढाई माह की ग्रभवती होने का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में जांच की तो पता चला कि पढ़ाई में मन ना लगने के साथ न वह ठीक से खाना खाती थी और अक्सर बीमार रहती थी। ऐसे में परिजन ही पास के गांव में तांत्रिक सुनील के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए थे। कुछ दिन बाद नाबालिग के मां-पिता मजदूरी के लिए भावनगर चले गए।
परिवार ने परवलिया पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी तांत्रिक सुनील पर तंत्र-मंत्र के साथ डराने धमकाते हुए दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना यह है की तांत्रिक अक्सर महिला के भेष में रहता है और ज्यादातर लड़कियों को ही अपने पास बुलाता है। पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच पड़ताल कर रही है कि इसने कई और लड़कियों के साथ ऐसी कोई घटना को अंजाम तो नहीं दिया है।
परवलिया पुलिस चौकी प्रभारी संजय राव के अनुसार छात्रा के सुसाइड मामले में जांच की तो पाया कि परिवारवाले उसे 4 महीने पहले तांत्रिक के पास ले गए थे। माता-पिता के मजदूरी पर निकल जाने के बाद तांत्रिक झाड़फूंक करने अक्सर घर पर आने लगा और मां और भाभी को जान से मारने की धमकी देकर लगातार नाबालिक का यौन शोषण करने लगा। आरोपी तांत्रिक पास के मकान में ही रहता था। आरोपी तांत्रिक सुनील को धारा 305 376 376 (2)506 और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
