छत्तीसगढ़: अनाथ लड़की को काम दिलाने के आरोपी बस स्टैंड के सुने मकान मे ले जाकर युवक ने मिटाई अपनी वासना, 4 माह की गर्भवती हुई पीड़िता..
काम की तलाश में देवभोग पहुंची अनाथ युवती से अनाचार करने का मामला सामने आया है. पीड़िता 4 माह की गर्भवती भी है. थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया की रायपुर सिविल लाइन थाने में मामले की जीरो में कायमी की गई थी.वहीं रविवार को देवभोग थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366,376 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल राजधानी में एक अनाथलय में 18 साल तक रहने के बाद भाठागांव बस स्टेंड के रेस्टोरेंट में युवती काम कर रही थी. इसी बीच जीवन बस सर्विस में कंडक्टर का काम करने वाले नंदू तिवारी उम्र 22 वर्ष से जान पहचान हुई. नंदू युवती को दूसरा काम दिलाने बस से देवभोग ले आया. युवती देवभोग के एक रेस्टोरेंट में काम भी कर रही थी. इसी दरम्यान आरोपी नंदू ने युवती को शादी का प्रलोभन दिया. फिर अक्टूबर 14,15 की दरम्यानी रात देवभोग बस स्टेंड से लगे एक सुने मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया.
संगी मितान भिक्षक केंद्र जाने के बाद हुआ खुलासा
रायपुर प्रशासन ने भिक्षा प्रवृति में लगे लोगों को एक छत के नीचे लाने का अभियान जनवरी में चलाया. भाठापारा बस स्टेंड में काम करती दिखी उक्त पीड़िता को भी संगी मितान भिक्षक केंद्र लाया गया. गर्भ ठहरने से अनजान पीड़िता के पेट में हमेशा दर्द रहता था. केंद्र ने पीड़िता की जांच कराई तो गर्भ ठहरने का खुलासा हुआ. जिसके बाद पीड़िता से पूछताछ हुई. केंद्र के केयर टेकर ने आला अफसरों से मार्गदर्शन लेकर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया था. घटना देवभोग में घटित होने के कारण पीड़िता के मामले में अपराध कायम कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
