सारंगढ़। कैट एवं स्वदेशी व्यापारी मंच के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को लेकर दो दिवसीय व्यापारी संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण भरतिया एवं राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर स्थानीय व्यापार, स्वदेशी उत्पाद, निर्यात और पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में स्थानीय उत्पादों, आदिवासी कला-शिल्प, हस्तकला, पारंपरिक खान-पान और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। व्यापारियों एवं स्थानीय उत्पादकों को बेहतर ब्रांडिंग, पैकेजिंग और निर्यात के माध्यम से बाजार का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर रतन शर्मा ने कहा कि “वोकल फॉर लोकल और लोकल को ग्लोबल” की भावना को मजबूत करने से छोटे व्यापारियों, कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों के लिए रोजगार तथा व्यापार के नए अवसर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को सही पहचान, बाजार और प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में कैट लगातार काम करेगा।
रतन शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को संगठित रूप से आगे बढ़ाकर संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, संस्कृति और उत्पादों की पहचान देश-दुनिया में स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।
व्यापारी संवाद के दौरान प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ाने, निर्यात की संभावनाएं तलाशने तथा पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को प्रोत्साहित करने जैसे विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के संवाद व्यापारियों और स्थानीय उत्पादकों को नई संभावनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
