सड़क मरम्मत को लेकर भाजयूमो ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा 7 दिवस के अंदर सड़क की मरम्मत नही होने पर आंदोलनरत -भाजयूमो
रायगढ़– सारंगढ़ से रायगढ़ रोड एवं रानीसागर से परसदा राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल सड़को को लेकर मैदान में उतरे भाजयूमो अध्यक्ष भेडवन गुडेली मंडल के पुरन्दर जोल्हे के नेतृत्व में सारंगढ़ तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया ,आपको बता दे की सारंगढ़ रायगढ़ रोड राष्ट्रीय राजमार्ग में सारंगढ़ से हरदी एवं रानी सागर से परसदा बड़े तक सड़कों की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है जगह जगह रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें आम जनमानस को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है रोड पूरी तरह से उखड़ कर गड्ढों में तब्दील हो चुका है जिसकी वजह से बरसात आने पर सभी गड्ढों मे पानी का जमाव हो जाता है जिसमे कई तरह की दुर्घटना की संभावना बनी हुई है गड्ढों इतने बड़े है की चार पहिया तो छोड़िए दो पहिए वाहन की भी चलने में भारी मस्काकत करना पड़ता है तो वहीं पानी भरे एवं गड्ढे बड़े होने की वजह से चार पहिए वाहन मालिकों को वाहन के क्षतिग्रस्त होने का भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है इस गंभीर समस्या का समाधान एवं रोड के मरम्मत सुधार हेतु ज्ञापन पत्र दिया और साथ ही मरम्मत को लेकर 7 दिवस का समय सीमा भी दिया गया जिसमे साफ शब्दों में मुखर होकर जोल्हे ने तहसीलदार के समक्ष रखा की उक्त समय सीमा अवधि में बदहाल सड़को की मरम्मत सुधार नहीं होने पर हम सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अंचल वासियों के साथ रोड पर उतर कर चक्का जाम और आक्रोशित आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित
अजय गोपाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,देवेंद्र रात्रे भाजपा मंडल अध्यक्ष भेड़वन गुड़ेली,मनोज जायसवाल नगर पालिका पार्षद, हरिनाथ खूंटे युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,मयूरेश केशरवानी आई टी सेल जिला सह संयोजक रायगढ़,संतोष चौहान,टार्जन महेश मंडल उपाध्यक्ष भेड़वन गुड़ेली मंडल,विन्शु शर्मा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य,नयन बेहार भाजयूमो अध्यक्ष सारंगढ़ मंडल,ललित खूंटे, वेद प्रकाश रात्रे,असीम महिलाने,योगेश शोनी,दिलीप,श्री साहू,तेज प्रताप जोल्हे युवा मंडल उपाध्यक्ष व कार्यकर्ता गण


- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
