जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र से पति पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने की एक बड़ी वारदात निकलकर सामने आई है। सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस उच्च अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 12:00 से 1:00 के बीच यह जघन्य अपराध को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अंजाम दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर चोरी के फिराक में घर के अंदर घुसे हुए थे जिनकी पहचान ना हो जाए इसलिए आरोपियों के द्वारा घर में सो रहे दंपती की हत्या कर देने की बात सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक मदन मित्तल व उसकी पत्नी मंजू मित्तल घर के नीचे फ्लोर पर सोते थे उसी जगह पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को किसने अंजाम दिया यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एक एंगल से जांच में जुटी हुई है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
