रायगढ़: फर्स्ट टीचर प्रीमियर लीग पर रायगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय टीम ने कब्जा जमाया। वहीं उपविजेता कछार जोन टीम रही। तृतीय पुरस्कार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीम तारापुर जोन व ऊर्दना जोन को दिया गया। मैन आफ द सीरीज चंद्रेश पटेल रहे। उन्होंने पूरे स्पर्धा में 200 रन बनाए और छह विकेट लिए। बेस्ट कीपर राजकमल पटेल तारापुर, बेस्ट फील्डर दीपक महेश ऊर्दना, बेस्ट बेटसमैन डालेश्वर पटेल कछार, बेस्ट बालर शम्मी पुर्सेट, अनुशासित टीम तरकेला जोन, बेस्ट कैप्टन डीपी पटेल बीईओ कार्यालय को दिया गया। समापन समारोह आयुक्त नगर पालिक निगम सुनील चंद्रवंशी मुख्य अतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रायगढ़ की नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने की।

कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल अध्यक्ष रायगढ़ रोल बार एसोसिएशन, रामचंद्र शर्मा सचिव जिला क्रिकेट, आशुतोष तिवारी सीनियर मैनेजर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, पंकज कर्ण रिलेशनशिप मैनेजर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, टिकेश्वर पटेल शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक, अनिता अग्रवाल डीडब्ल्यूपीएस स्कूल, भूषण सिंह राजपूत पूर्व जनपद पंचायत, केआर शर्मा बीज निगम व जिला कीड़ा अधिकारी जीवन नायक, बघेल कछार प्रिंसिपल उपस्थित रहे। फर्स्ट टीचर्स लीग को सफल बनाने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विकासखंड शिक्षा अधिकारी जीआर जाटवर, बीआरसी मनोज कुमार अग्रवाल, सहायक विकास व शिक्षा अधिकारी डीपी पटेल आदि का योगदान रहा।
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




