जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ जिले में शासन द्वारा लॉकडाउन में शराब बिक्री आनलाइन किये जाने की घोषणा के बाद मदिरा प्रेमी महज 7 दिन में 1 करोड़ से अधिक का शराब गटक गए है। जबकि हजारों लोगों की डिलीवरी पेंडिग है यह होते ही इसकी राशि मे भारी उछाल आएगा।
जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलिवरी शुरू होते हीं जिले के मदिरा प्रेमी पिछले एक हफ्ते में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का शराब गटक गए। जिले में पिछले 14 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ जो 31 मई तक जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन में 10 मई से शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलिवरी की अनुमति दी है। लॉकडाउन के दौरान शराब का अवैध उत्पादन, बिक्री, परिवहन को रोकने के लिए सोमवार (10 मई) से ऑनलाइन और ऐप के जरिए ऑर्डर पर होम डिलिवरी शुरू की गई है।
रायगढ़ जिले में 10 मई से शुरू हुए शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलिवरी के माध्यम से जिले के मदिरा प्रेमियों ने जमकर शराब खरीद रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में 1 करोड़ से अधिकी की शराब की ऑनलाइन बिक्री हुई है आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के 47 देशी/विदेशी शराब दुकानों से पिछले एक हफ्ते में 25 लाख की देशी व 75 लाख रूपए की अंग्रेजी शराब की ऑनलाइन बिक्री हुई है।
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
- बाढ़ के पानी में डूबा गंतुली-बड़े से बरभाठा मुख्य मार्ग, आवागमन ठप; मौके पर पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल… - September 28, 2026
- रेबीज से बचाव का सबसे बड़ा हथियार तुरंत घाव धोएं और टीका लगवाएं… - September 28, 2026
