जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़-आज दोपहर करीब 12:00 बजे पुसौर थाने के सहायक उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव , हमराह स्टाफ के साथ कंटेनमेंट जोन, वैक्सीनेशन सेंटर में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था चेक किया जा रहा था । इसी दौरान उन्हें *महलोई वैक्सीनेशन सेंटर* में एक युवक द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किए जाने की सूचना मिली । एएसआई इगेश्वर यादव वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे जहां *ग्राम महलोई निवासी अर्चिसमान मिश्रा पिता बुद्धदेव मिश्रा उम्र 31 वर्ष* पहले वैक्सीन डोज लगाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर खड़े लोगों को धक्का-मुक्की करते हुए वैक्सीनेशन सेंटर के अंदर घुस कर मेडिकल सपोर्ट स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगा । प्रभारी थाना पुसौर आरोपी युवक अर्चिसमान मिश्रा को पुलिस हिरासत में लेकर थाने लाए, आरोपी के विरुद्ध धारा 269, 270 भादवि की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




