रायपुर/ छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद इलाके में तीन सवारी बाइक को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दिया। इससे एक युवती का शरीर कटकर दो हिस्सों में बंट गया। बाइक चलाने वाला युवक और एक युवती छिटककर दूर जा गिरे। इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर हाइवा छोड़कर भाग निकला। मंदिरहसौद पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक रीतू साहू (20) और लीलावती रजवाड़े (21) अपने परिचित के युवक दुर्गेश साहू के साथ बाइक (सीजी 04 एनके 4106) से आरआईटीई कॉलेज से नवा रायपुर जा रहे थे। दोपहर करीब 2.50 बजे पलौद मोड़ के पास पीछे से आ रही हाइवा सीजी 04 जेडी 8795 ने जोरदार टक्कर मार दिया।
इससे लीलावती हाइवा के चक्के के नीचे आ गई। इससे उनका शरीर दो हिस्सों में कट गया। दूसरी ओर रितु और दुर्गेश टक्कर से छिटककर दूर जा गिरे। इससे उन्हें हल्की चोटें आई हैं। लीलावती की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। उसमें रेत भरी हुई है।

बताया जाता है कि तीनों इंजीनियरिंग कॉलेज में आए थे। और वहां से काम करके नवा रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाइवा ने उन्हें चपेट में ले लिया। लीलावती अंबिकापुर की बताई जा रही है। रितु और दुर्गेश रायपुर के हैं।
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




