रायगढ़ विधायक व मंत्री ओपी चौधरी ने रविवार को कहा कि भाजपा की जीत व सरकार में डबल इंजन लगते ही विकास की गति को रफ्तार मिली है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधान मंत्री मोदी ने दावा किया था कि भाजपा की सरकार बनते ही डबल इंजन सरकार से विकास को गति मिलेगी।
भाजपा की विष्णु देव की सरकार ने शपथ लेते ही गरीबों का आवास एवं दो साल का बकाया बोनस देने की गारंटी को पूरा किया। विधायक ओपी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लाभ बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास हेतु केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को 2485.79 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)

