सारंगढ़। कनकबीरा क्षेत्र में नवीन पुलिस चौकी का गृह प्रवेश कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही आसपास के ग्रामीणों को पुलिस संबंधी सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SDOP गोविंद सिंह दीवान रहे। इस अवसर पर आरआई जितेंद्र चंद्रा, नवीन चौकी प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी तथा तत्कालीन चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्र.आ. हीराधार नाग, प्र.आ. जगदीश खूंटे, कुंजबिहारी निराला, पोसेंन्द्र कुर्रे, जगजीवन खूंटे, आरती गोस्वामी, जितराम यादव, बिहारी लाल साहू, पवन जांगड़े और प्रतीक पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सहभागिता की।
इसके अलावा रोशन पटेल, सरपंच प्रतिनिधि रामटेक, रामकुमार थूरिया तथा घनश्याम पटेल (बोरवेल्स) सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नवीन पुलिस चौकी के संचालन से कनकबीरा और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की निगरानी, अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस की पहुंच और सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर चौकी उपलब्ध होने से लोगों को पुलिस संबंधी शिकायतों एवं आवश्यक सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नवीन चौकी के सुचारु संचालन और क्षेत्रवासियों को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। नई चौकी के शुरू होने को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
