छत्तीसगढ़ का यह हिल स्टेशन विंटर वेकेशन के लिए बेस्ट, आएगा कश्मीर का फील…

IMG-20231225-WA0006.jpg

दिसंबर और जनवरी सबसे ठंडे महीने हैं। इस मौसम में रजाई से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता. हालाँकि, घूमने-फिरने के शौकीन लोग नई-नई जगहों पर घूमने का मन बनाते हैं। हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां आप अपनी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।
यह एक ऐसी जगह है जहां आप बार-बार जाना चाहेंगे। हम आपको छत्तीसगढ़ के सबसे बेहतरीन हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे, जिसे इस राज्य का स्वर्ग कहा जाता है।

हरियाली और झरने
चिरमिरी हिल स्टेशन छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित है। चिरमिरी भारत में प्राकृतिक रूप से समृद्ध स्थानों में से एक है। चाहे हरियाली की प्रचुरता हो या असंख्य झरनों का आनंद। हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ का यह खूबसूरत हिल स्टेशन समुद्र तल से 579 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं मानी जा सकती।

कहाँ जाएँ
अगर आपकी रुचि आध्यात्म में है तो आप मंदिर से शुरुआत कर सकते हैं। आप रतनपुर में जगन्नाथ मंदिर, गुफा मंदिर और महामाया मंदिर जाकर देवताओं का आशीर्वाद ले सकते हैं। इसके बाद आप यहां झरने का मजा ले सकते हैं। यहां आपको कई झरने देखने को मिलेंगे। आप अमृतधारा, अकुरी नाला, रामधा जैसे झरने देख सकते हैं। यहां का चमचमाता पानी देखकर मन बेहद खुश हो जाएगा।

चिरमिरी कैसे पहुंचे

आप हवाई यात्रा या ट्रेन से चिरमिरी पहुंच सकते हैं। हवाई यात्रा के लिए रायपुर के स्वामी विवेकानन्द अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना होगा। फिर वहां से आपको बस या टैक्सी से चिरमिरी जाना होगा जो 318 किमी दूर है। अगर आप ट्रेन से आना चाहते हैं तो आपको छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर रेलवे स्टेशन आना होगा। चिरमिरी यहां से लगभग 99 किमी दूर है।

Recent Posts