रायपुर। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और आवागमन में परेशानी की स्थिति बन सकती है। ऐसे मौसम में स्कूली बच्चों को किसी भी तरह के जोखिम से बचाने के लिए प्रदेशभर के विद्यालयों में एक दिन का अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है।

अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील
मुख्यमंत्री साय ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को घर पर ही रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। उन्होंने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने तथा आवश्यकता न होने पर यात्रा से बचने की भी अपील की है।
कलेक्टरों को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में अवकाश संबंधी आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। लगातार बारिश के बीच प्रशासन को स्थानीय परिस्थितियों पर नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
फिलहाल 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
- भारी बारिश के चलते आज प्रदेशभर के सभी स्कूल बंद, CM साय ने दिए निर्देश… - September 26, 2026
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
