छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही भारतीय जनता पार्टी में बदलाव शुरू हो गया है। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की जगह किरण देव सिंह नए भाजपा प्रमुख होंगे।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किरण देव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा महामंत्री अरुण सिंह ने जारी आदेश किया है। किरण देव सिंह जगदलपुर से विधायक चुने गए हैं। संगठन के कई पदों पर काम कर चुके हैं। अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद भाजपा ने नाम की घोषणा कर दी। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद पहले सी है। लोकसभा चुनाव को देखते ही संगठन पर पेंच कसना शुरू किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
इसके मुताबिक सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सिंह, हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं।
भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।
हाल ही चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से छत्तीसगढ़ छीन कर सत्ता में वापसी की है। विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री और अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई है। राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही है।
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम… - October 2, 2026
- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं को मिला शिक्षा का संबल… - October 2, 2026
- गणपति विसर्जन में दिखी एसपी सुनील शर्मा की सख्ती, शांतिपूर्ण आयोजन ने जीता लोगों का भरोसा… - October 2, 2026
