छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले को तोड़ने के लिए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर जुलूस निकाला है। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बीते दिनों महिलाओं ने राजधानी में बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर SSP को ज्ञापन देकर सख्त एक्शन लेने की मांग की थी।जिसके बाद टिकरापारा पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 7 बदमाशों को पकड़कर उनका जुलूस निकाला है।

पकड़े गए सभी बदमाश तरुण बाजार, जोगी नगर, ईश्वर नगर, नहरपारा, सुमित नगर इलाके में आये दिनों गुंडागर्दी करते रहते थे। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हो चुके थे। जिसके बाद पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर सड़क पर उनका जुलूस निकाला।

सातों बदमाशों का निकाला जुलुस
पुलिस द्वारा निकाले गए बदमाशों के इस जुलूस में कुल 7 बदमाश शामिल थे। इस दौरान ये बदमाश ‘अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है’ कहते हुए दिखाई दिए। बदमाशों की ये हालत देख इलाके के लोगों ने राहत भरी सांस ली।
बदमाशों पर कई गंभीर मामले दर्ज
पकड़े गए इन बदमाशों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसे केस मामले दर्ज हैं। इन बदमाशों के नाम राहुल सेन, विशाल सरकार और ओमप्रकाश सेन हैं। इन बदमाशों पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है। जिनमें अशरफ खान, दीपक साहू, आदित्य यदु और कृष्ण कुमार गुप्ता के नाम शामिल हैं।
महिलाओं ने की थी अपराधियों पर कार्यवाही की मांग
बीते दिनों शुक्रवार दोपहर मठ पुरैना इलाके की करीब दर्जन भर महिलाएं टिकरापारा थाना पहुंची। जहां उन्होंने अपने इलाके में बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर पुलिस से एक्शन लेने की मांग की थी। जिसके बाद आला अफसरों के साथ टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शाम होते-होते ही इन बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने जुलूस निकाल दिया।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
