रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा 6 दिसंबर को कार्यालयीन आदेश जारी कर रक्षित केंद्र रायगढ़ में पदस्थ तीन आरक्षक फेड्रिक कुजूर, विमल तिग्गा और संदीप लकड़ा को शराब का सेवन कर मुल्जिम पेशी ड्यूटी पर तैनात होने से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ।
जानकारी के मुताबिक बीते 4 दिसंबर को रक्षित निरीक्षक अमित सिंह द्वारा रायगढ़ मुल्जिम पेशी करने गए पुलिसकर्मियों को चेक किया गया । इस दौरान मुल्जिम पेशी कराने आये आरक्षक फेड्रिक कुजूर, विमल तिग्गा और संदीप लकड़ा से बातचीत करने पर उनके मुंह से शराब की गंध आयी और वे बातचीत में लड़खड़ाने लगे । रक्षित निरीक्षक द्वारा तीनों आरक्षकों का जिला अस्पताल से मुलाहिजा कराकर अपना प्रतिवेदन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को प्रस्तुत किया गया । रक्षित निरीक्षक के प्रतिवेदन पर प्रथम दृष्टया आरक्षकों द्वारा अपने पदीय दायित्व के विपरीत कार्य का प्रदर्शन करना पाए जाने पर तीनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रिजर्व पुलिस लाइन अटैच किया गया है जिन्हें निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा । साथ ही रिजर्व इंस्पेक्टर अमित सिंह को 05 दिवस के भीतर प्राथमिक जांच कर प्रतिवेदन देने आदेशित किया गया है । विदित हो कि एसएसपी सदानंद कुमार कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर बेहद सख्त हैं । उन्होंने समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना, चौकी प्रभारियों के मार्फत अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहकर कर्तव्यों का निष्पादन करने एवं आमजन से शालीनता से व्यवहार किए जाने निर्देश दिए गए हैं।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
